https://youtu.be/B19fYnU0p_E
खतौनी या फार्म B-1 क्या है?जमीन से जुड़ी कौन सी जानकारी इसमें होती है? नमस्कार मित्रों.... पिछले पोस्ट से हम फार्म P-2 या खसरा और उसके खानावार/columnwise भरी जाने वाली एंट्रीज के बारे में जान चुके हैं। अब आगे इस पोस्ट में भू-अभिलेख के एक और महत्वपूर्ण दस्तावेज खतौनी या फार्म B-1 के बारे में जानेंगे। क्या होती है खतौनी? खतौनी भू-अभिलेख दस्तावेज होता है जिसमे किसी एक क्षेत्र या राजस्व ग्राम में किसी कृषक या उसके परिवार द्वारा धारित कुल खेतों के नंबर या खसरा नंबर और उसकी कुल भूमि की जानकारी इंद्राज रहती है। खतौनी नाम से स्पष्ट है कि एक ऐसा रजिस्टर या जिल्द जिसमे कृषक या उसके परिवार द्वारा धारित कुल भूमि का विवरण खातेवार रहता है।इसीलिए इस दस्तावेज को खतौनी कहा जाता है। एक राजस्व ग्राम के कृषकों का यह विवरण राज्य सरकारों द्वारा एक निश्चित प्रारूप या फार्म B-1 के रूप में समाहित या संकलित होता है। अतः स्पष्ट है कि कृषकों का खातेवार विवरण जिस नियत प्रारूप में जो दस्तावेज बताता है वह खतौनी b1 कहलाता है। खतौनी भू-अभिलेख का सहायक दस्तावेज होता है जो कि ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें